फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: बकरी के दूध से बना साबुन दूर कर रहा कील-मुहांसे, मेले में आकर्षण का केंद्र बने उत्पाद

Thu, 24 Mar 2022 02:54 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सरस मेले के दौरान चामुंडा के बड़ोई की महिला आकांक्षा राजपूत की प्रदर्शनी में रखे बकरी के दूध से बने उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उनका दावा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने बकरी के दूध से बने साबुन का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन
बकरी के दूध से बना साबुन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकरी के दूध से बने साबुन से त्वचा के रोगों को दूर करने का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इससे झुर्रियां, कील-मुंहासे और अन्य प्रकार के त्वचा के रोग दूर हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सरस मेले के दौरान चामुंडा के बड़ोई की महिला आकांक्षा राजपूत की प्रदर्शनी में रखे बकरी के दूध से बने उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उनका दावा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने बकरी के दूध से बने साबुन का इस्तेमाल किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका जिक्र कर उनकी त्वचा संबंधी रोग दूर होने का जिक्र किया था। आकांक्षा राजपूत ने दी गुड रूटीन उत्पादन यूनिट लगाकर शोध कर बकरी के दूध से गुणकारी साबुन बनाया है।

विज्ञापन


आकांक्षा ने बताया कि सरस मेले में करीब 100 स्टाल होने के बावजूद उनके उत्पादों की तीन दिन में 15000 रुपये की बिक्री हो गई है। नए कांसेप्ट की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। पालमपुर के पास नगरी में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की शुरुआत 2018 में की थी। शुरुआती दौर में स्थानीय लोगों से हर माह करीब 50 लीटर दूध खरीदकर उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों को भी बकरी के दूध की बिक्री के लिए अच्छा बाजार मिल रहा है। आधा लीटर दूध से करीब 15 साबुन तैयार किए जाते हैं। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आर्थिक सहायता लेकर नगरी में यूनिट लगाकर विस्तार किया जा रहा है। उनके उत्पादों की हर महीने करीब एक लाख रुपये की ऑनलाइन बिक्री की जा रही है।

ऐसे आया आइडिया
मूलतया मुंबई की रहने वाली आकांक्षा राजपूत की शादी बड़ोई के विवेक शर्मा से हुई है। शादी के बाद हिमाचल आईं तो उन्हें त्वचा संबंधी दिक्कतें आनी शुरू हुईं। उनके चेहरे पर झाइयां आने लगीं और स्किन काली हो गई। उन्होंने शोध कर पाया कि बकरी के दूध में लेक्टिक एसिड सहित सेलेनियम, नियासिन और विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है। बकरी के दूध का अरंडी के तेल, ऑलिव ऑयल और नारियल के तेल के मिश्रण से बने साबुन का इस्तेमाल किया। इससे काफी राहत मिली। उन्होंने इसका लाभ और लोगों तक पहुंचाने के लिए इस यूनिट की शुरुआत की। 
विज्ञापन


दी गुड रूटीन के उत्पाद
हनी प्लस गोट मिल्क, एलोवीर प्लस एवोकाडो, लेमनग्रास प्लस नेटल, रोजशिप प्लस वीचहेजल, सेफरोन प्लस वाइल्ड टरमरिक, ग्रीन टी प्लस कैलामाइन के अलावा गिफ्ट पैक भी उपलब्ध है। 175 रुपये में 100 ग्राम के प्रति साबुन का दाम है। कपकेक साबुन 120 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा गिफ्ट पैक 800 रुपये का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें