फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में बर्फबारी, छह जिलों के लिए अंधड़-ओलावृष्टि की चेतावनी

Fri, 17 Apr 2020 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा बहाली में जुटा बीआरओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को रोहतांग, लाहौल, चंबा और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। कुल्लू, मनाली, चंबा और रिकांगपिओ में बारिश और शिमला में बूंदाबांदी हुई। मौसम में आए बदलाव से शुक्रवार को अधिकतम तापमान में सात डिग्री की कमी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार से 20 अप्रैल तक प्रदेश के मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में 21 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे।

विज्ञापन


शाम के समय शहर में हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, धर्मशाला, मनाली, कांगड़ा, चंबा और डलहौजी में भी बारिश रिकार्ड हुई। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को बादल छाए रहे। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.7, बिलासपुर में 27.0, हमीरपुर में 26.7, कांगड़ा में 25.2, सुंदरनगर में 24.1, सोलन में 25.0, नाहन में 28.2, चंबा में 20.6, धर्मशाला में 19.2, शिमला में 17.7 और केलांग में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, गुरुवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 13.8, धर्मशाला में 12.4, केलांग में 1.7, मनाली में 8.8 और कल्पा में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

कहां कितनी बर्फबारी

रोहतांग दर्रा बहाली में जुटा बीआरओ - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र                        बर्फबारी
रोहतांग                    10 सेंटीमीटर
बारालाचा                 12
कुंजुम दर्रा                12
मढ़ी                       5
कोकसर                  3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें