फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की चोटियों पर ताजा हिमपात, बढ़ी ठंड

Fri, 07 Nov 2014 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू/मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम ने फिर करवट ली है। यहां की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। रोहतांग दर्रा समते पर्यटन नगरी मनाली की ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात हुआ है। इससे समूचे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


उधर, ताजा बर्फबारी के फाहों से मनाली सहित पूरी कुल्लू घाटी में ठंड बढ़ी है। शुक्रवार को घाटी का मौसम जहां बादलों को ढका रहा तो वहीं ठ़ड का प्रकोप भी दिनभर चलता रहा। वहीं, शिमला में भी दिन भर बादल छाए रहे।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में तापमान के और कम होने की संभावना है। मौसम के बिगड़े मिजाज से यहां सैर सपाटे को आए सैलानियों के चेहरे खुशियों से खिल उठे हैं।
विज्ञापन


कई इलाकों में किसान अब भी बारिश के इंतजार में है। काफी समय से प्रदेश में बारिश नहीं हुई है। गेंहू, मटर, लहसुन व जौ की खेती सूखे से नहीं हो पा रही है। मौसम के मिजाज को देखते हुए बर्फबारी और बारिश होने के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें