फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पेंशनर्स को पेंशन नहीं, स्कूली बच्चे वर्दी से महरूम'

Fri, 07 Nov 2014 06:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल को कर्जे में डूबो रही कांग्रेस सरकार पेंशनर्ज को पेंशन नहीं दे रही है और स्कूली बच्चों को वर्दी। ज्वालाजी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की तत्कालीन सरकार ने अपने पांच वर्ष में 6 हजार 672 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।
विज्ञापन


वर्तमान कांग्रेस सरकार ने मात्र दो वर्षों में साढ़े चार हजार करोड़ कर्ज ले लिया है। फिर भी कर्मचारियों की डीए की किस्त अदा नहीं हो पा रही। प्रदेश में राशन की भी डिपो में कटौती कीजा रही है।

भाजपा सरकार में उचित मूल्यों की दुकानों में 45 रुपये में बिकने वाला सरसों का तेल अब 70 रुपये में मिल रहा है। हिमाचल में उपभोक्ता, किसान, बागबान इस सरकार से दुखी है।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने जहां पैट्रोल डीजल के दामों में कटौती की है। वहीं प्रदेश सरकार ने वैट को बढ़ाकर जनता से छल किया है। धूमल ने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है।

पूरे भारत में भाजपा सबसे बड़ा दल बनकर उभरेगा। इसका उन्हे पूरा यकीन है। प्रदेश सरकार बदला बदली की राजनीति कर रही है। भाजपा ने पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया है। इसके साढे दस करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें