फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में ताजा हिमपात, हिमखंड गिरने से रोहतांग में फंसे 200 लोग

Tue, 19 Apr 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
रोहतांग समेत लाहौल स्पीति और किन्नौर जिले में 15 सेंटीमीटर से लेकर 56 सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकार्ड की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। रोहतांग समेत लाहौल स्पीति और किन्नौर जिले में 15 सेंटीमीटर से लेकर 56 सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकार्ड की गई। रोहतांग दर्रे के समीप राहनीनाला में हिमखंड गिरने से 200 से ज्यादा लोग यहां फंस गए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार देर रात हुई बर्फबारी के बाद कोकसर से रोहतांग की ओर 55 वाहनों को छोड़ा गया था। मगर राहनीनाला के पास हिमखंड गिरने से ये रास्ता बंद हो गया है। वहीं, बीआरओ ने रेस्‍क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सभी 55 वाहनों को बाहर निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, ताजा हिमपात से रोहतांग मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया है। इधर मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। रोहतांग में रविवार रात को करीब दो फीट हिमपात हुआ है। वहीं लाहौल स्पीति के रिहायशी इलाकों में 15 से 30 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी।
विज्ञापन


बारिश से कुल्लू जिले में सेब सहित अन्य नकदी फसलों को नुकसान हुआ है। किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां हल्का हिमपात हुआ, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही। चंबा में तेज हवा के साथ बारिश होने से होली में बस के ऊपर पेड़ गिर गया।

पंचायत दियोल के लुआणी में भूस्खलन से भेड़ पालकों की भेड़-बकरियां मलबे के नीचे दब गईं। कांगड़ा जिले में बारिश के साथ तूफान भी चलता रहा। इससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। सोमवार दोपहर के बाद अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें