फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी से गुलजार हुईं रोहतांग, भरमौर की पहाड़ियां

Fri, 17 Oct 2014 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर बुधवार रात एक बार फिर बर्फ गिरी है। हफ्ते के भीतर लाहौल घाटी की चोटियों समेत दर्रों पर तीसरी बार बर्फबारी हुई है। इससे लाहौल समेत कुल्लू-मनाली की वादियों में ठंड बढ़ गई है। चंबा के भरमौर व होली की पहाड़ियों में भी करीब तीन सेंटीमीटर बर्फ गिरी है।
विज्ञापन


रोहतांग में लगभग 4 और कोकसर में 2 सेंटीमीटर तक बर्फ बारी रिकॉर्ड की गई है। हालांकि रोहतांग दर्रा होकर एचआरटीसी समेत अन्य वाहनों की आवाजाही जारी है। रोहतांग के उत्तरी छोर में सुबह-शाम पानी जमने से वाहनों के स्किड होने का खतरा बढ़ गया है। रोहतांग से सटे कोकसर गांव में वीरवार को -4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

रोहतांग दर्रा होकर वीरवार को कुल्लू से लाहौल पहुंचे वाहन चालक सुरेश, रमेश, अर्जुन, शिव और सोनम ने बताया कि सड़क में पानी जमने के कारण राहनीनाला और रोहतांग के आसपास कुछ देर के लिए जाम लगा रहा। लेकिन बर्फ पिघलने के बाद ट्रैफिक बहाल हो गया। इधर, रोहतांग में हल्की बर्फ बारी के बीच एचआरटीसी ने लंबी रूट की बस सेवाओं को जारी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें