फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी से पूछा, क्यों महंगी कर दी चाय?

Fri, 17 Oct 2014 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
चाय और खाने के दामों में की गई वृद्धि को लेकर शिमला युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन ने भी आपत्ति जताई है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा को इस बाबत ज्ञापन सौंपकर बढ़े हुए दामों को जल्द वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


संस्था का कहना कि जिला प्रशासन ने खाद्य वस्तुओं की कीमतों में इजाफा करके गरीब लोगों को एक चाय की चुस्की लेने से भी महरूम कर दिया है। शिमला युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि चाय, समोसे सहित खाने के दाम बढ़ने से आम लोगों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है।

एक ओर जहां राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई की दर कम हो रही है वहीं जिला प्रशासन ढाबा और होटल मालिकों पर जरूरत से ज्यादा मेहरबानी दिखा रहा है। इस निर्णय को वापस लें नहीं तो संस्था आम लोगों के साथ मिलकर जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष मनीष कंवर, संस्था के सदस्य कौशल मोकटा, ललित ठाकुर, नरेश चौहान, अंकुश वर्मा, राजेश ठाकुर और बॉबी शर्मा भी मौजूद रहे। उधर भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता करन नंदा ने कहा कि उन्होंने डीसी से मिलकर लिखित में अधिसूचना को रद करने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें