फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

Sat, 16 Mar 2019 07:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। राजधानी शिमला में आठ साल बाद होली के दिन फिर बारिश होने के आसार बने हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 से 21 मार्च तक प्रदेश के कई स्थानों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है।

विज्ञापन


रविवार और सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। साल 2011 में मार्च में होली के दौरान राजधानी शिमला में बारिश हुई थी।

साल 2012 से लेकर साल 2018 तक होली के दिन मौसम साफ रहा है। इस साल मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 मार्च होली के दिन बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन

हौल-स्पीति में जनजीवन अस्त-व्यस्त

वहीं, बर्फबारी से जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हालांकि लोक निर्माण विभाग सड़कों की बहाली में लगा है। लेकिन खराब मौसम सड़कों की बहाली में बड़ी बाधा बन रहा है। 

19 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। 22 मार्च को मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.2, कल्पा में माइनस 1.0, कुफरी में 1.3, मनाली में 2.0, शिमला में 5.7 और धर्मशाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
 
विज्ञापन

इस साल का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

राजधानी शिमला में शनिवार का दिन इस साल का सबसे गर्म रिकॉर्ड हुआ। शिमला में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

ऊना में 26.8, हमीरपुर में 25.4, कांगड़ा में 25.7, बिलासपुर में 24.8, सुंदरनगर में 25.1, चंबा में 23.4, भुंतर में 24.2, नाहन में 22.4, सोलन में 21.6, धर्मशाला में 17.2, डलहौजी में 10.2, कल्पा में 8.6 और केलांग में 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें