फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एशिया के सबसे बड़े प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक शिमला में दिवाली के बाद जमाई जाएगी बर्फ

Thu, 02 Nov 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला के लक्कड़ बाजार में आइस स्केटिंग रिंक में इस बार बर्फ जमाने की प्रक्रिया 12 नवंबर के बाद ही शुरू हो सकेगी। यह भी मौसम के रुख पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
आइस स्केटिंग रिंक शिमला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में आइस स्केटिंग रिंक में इस बार बर्फ जमाने की प्रक्रिया 12 नवंबर के बाद ही शुरू हो सकेगी। यह भी मौसम के रुख पर निर्भर करेगा। शिमला आइस स्केटिंग क्लब एक सप्ताह के भीतर स्केटिंग सेशन 2023-24 को लेकर बैठक करेगा और इसी में सेशन के लिए अहम फैसले लिए जाएंगे। दिवाली पर इसी रिंक में पटाखा बाजार सजता है। 12 नवंबर तक बाजार लगा होने के कारण रिंक को स्केटिंग को तैयार करने की प्रक्रिया मध्य नवंबर तक ही शुरू हो सकेगी।

विज्ञापन


इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि रिंक में आइस जमाने को अधिक जगह मिलेगी। बीते सीजन में रिंक में इसी निर्माण कार्य के कारण 60 और 30 मीटर की जगह ही मिल पाई थी। शिमला आइस स्केटिंग क्लब के संगठन सचिव पंकज प्रभाकर ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर स्केटिंग सेशन को रिंक तैयार करने, इसमें बर्फ को जमाने और इसका क्षेत्र बढ़ाने के साथ ही स्केटिंग की दरों को बढ़ाने, न बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि क्लब के सचिव मनप्रीत सेंबी की अध्यक्षता में यह बैठक जल्द बुलाई जाएगी।

एशिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक
 शिमला का आइस स्केटिंग रिंक एशिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक रूप से आइस जमाने वाला रिंक है। रिंक में आम तौर पर नवंबर के अंत या दिसंबर के शुरू में समतल कर रात को पानी डाला जाता है, इसके बाद रात को तापमान में गिरावट होने पर रिंक में सुबह के लिए बर्फ जम जाती है।
विज्ञापन


2022-23 में 14 दिसंबर को हुआ था पहला स्केटिंग ट्रायल
शिमला। 2022-23 के स्केटिंग सीजन की शुरूआत 14 दिसंबर को पहले सत्र के साथ हुई थी। सीजन 23 जनवरी तक चला था। इसमें सुबह 27 और शाम के सिर्फ सात सेशन ही हो पाए थे। इस बार यदि ताममान गिरने पर ही रिंक में आइस जमाने की प्रक्रिया पूरी कर नवंबर अंत या दिसंबर माह में स्केटिंग शुरू हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें