फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप का कहर, एक ही परिवार के तीन लोगों को डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना के अंब से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों को सांप ने काट लिया। इससे छह साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि उसके माता पिता को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंब के बडुही उप तहसील जोल के तहत आने वाले गांव चौकी मन्यार में बीती देर शाम सांप ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को काट लिया। यहां रहने वाले रसीद मोहम्मद उसकी पत्नी पत्नी सुखसना और 6 साल की बेटी शबनम को सोते समय सांप ने डस लिया।

बताया जा रहा है कि सांप बेड पर चढ़ गया और तीनों लोगों को डस लिया। इससे मासूम शबनम की तो मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

रसीद की हालत गंभीर

बाद में रसीद और उसकी पत्नी को ऊना अस्पताल में ले जाया गया। यहां दोनों को भर्ती किया गया है और इनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार जहर के असर से अभी भी रसीद की हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं, उसकी पत्नी को भी डॉक्टरों ने अपनी निगरानी में रखा है। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि रसीद हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता था। इसी से परिवार का गुजारा चल रहाप था। रसीद अत्यंत गरीब परिवार से संबंध रखता है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके के लोग सकते में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें