फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल और शटडाउन की एसएमएस से मिलेगी जानकारी

Mon, 31 May 2021 10:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड से इन सभी आवश्यक सूचनाओं को प्राप्त करने के लिए सभी प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को अपना नाम, पता, मेल व मोबाइल नंबर विद्युत उप-मंडलों कार्यालयों या बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर
रजिस्टर व अपडेट करना होगा। 
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड की विद्युत आपूर्ति से संबंधित शटडाउन, विद्युत बिल, बिल भुगतान व अन्य आवश्यक सूचनाएं उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल फोन पर मिलेगी। कोरोना संकट के बीच उपभोक्ताओं को घर बैठे सुविधा देने के लिए बिजली बोर्ड ने ऑनलाइन सेवा शुरू की है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड से इन सभी आवश्यक सूचनाओं को प्राप्त करने के लिए सभी प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को अपना नाम, पता, मेल व मोबाइल नंबर विद्युत उप-मंडलों कार्यालयों या बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर व अपडेट करना होगा। 

बोर्ड के संयुक्त निदेशक लोक संपर्क अनुराग पराशर ने बताया कि इस सेवा का लाभ देने के लिए उपभोक्ता को बोर्ड की वेबसाइट www.hpseb.in में रजिस्टर अपडेट मोबाइल और ई-मेल आईडी आईकॉन पर जाना होगा। यहां अपना मोबाइल नंबर और ईमेल (ई-मेल पता यदि है) रजिस्टर करना होेगा।
विज्ञापन


रजिस्टर करने के बाद आपके द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर या ईमेल पर उपभोक्ता को सभी आवश्यक सूचनाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 के दौरान प्रदेश की जनता का सरकारी कार्यालयों में आवागमन कम करने के दृष्टिगत बोर्ड ने प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को घर द्वार पर ही अधिक से अधिक सुविधाएं देने का निर्णय लिया है।

हाल ही में विद्युत बिल स्वयं बनाने और बिजली कनेक्शन भी आंनलाइन ही प्रदान करने जैसी महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवाएं बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सभी विद्युत उपभोक्ताओं को प्रदान की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें