फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के पेयजल भंडारण टैंक में मिले मृत जानवर

Mon, 31 May 2021 10:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, दलाश (कुल्लू)

सार

कुल्लू की दलाश पंचायत के सोईधार गांव में पेयजल भंडारण टैंक में मृत जंगली जानवर मिलने से जल जनित रोगों के फैलने की आशंका बन गई है।
विज्ञापन
टैंक में मिले मृत जानवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की दलाश पंचायत के सोईधार गांव में जलशक्ति विभाग के पेयजल भंडारण टैंक में मरे हुए कई जंगली जानवर मिले हैं। ग्रामीणों ने स्वयं टैंक की सफाई की तो जंगली जानवरों के कंकाल और गाद निकली। इससे जल जनित रोगों के फैलने की आशंका बन गई है। हद तो इस बात की है कि विभाग पेयजल स्टोरेज टैंक पर छत तक नहीं लगा पाया है।

विज्ञापन


खुले टैंक में ही पानी स्टोर किया जा रहा है। ग्रामीण लंबे समय से इसी टैंक का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। टैंक पर लेंटर न होने से इसमें जीव-जंतु और कचरा समा रहा है। विभाग लोगों को मटमैला और गंदगी भरा पेयजल आपूर्ति मुहैया करवा रहा है। इस टैंक से सोईधार, शिलाबाग, गौंडाधार, दनारा और वोआ आदि गांवों के लिए पेयजल सप्लाई होती है।

 ग्रामीण राजेंद्र कुमार, यशवंत, सीता राम, विमला देवी, रजनी देवी, सुनीता देवी, गिरधारी लाल, मनोहर लाल, सतपाल, राजकुमार, विनोद, मनमोहन, अंकुश और निखिल ने कहा कि जब लोगों ने टैंक की सफाई की तो उसमें से जीव से लेकर अधिक मात्रा में गंदगी निकली। उन्हें लंबे से फिटर भी उपलब्ध नहीं है। इस कारण स्वयं पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से चलानी पड़ती है।
विज्ञापन


सोईधार गांव के लिए पानी की मेन सप्लाई को भी जगह-जगह से पंचर किया गया है। उधर, जलशक्ति विभाग आनी के एक्सईएन राजकुमार कौंडल ने कहा कि एसडीओ और जेई को निर्देश दिए गए हैं कि टैंकों की समय-समय पर सफाई की जाए। जहां तक सोईधार के टैंक की बात है। इस विषय में एसडीओ और जेई दलाश सबडिवीजन से रिपोर्ट तलब की जाएगी।                           

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें