वहीं पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला स्की ढलान में स्कीइंग का प्रशिक्षण कोर्स शुरू हो गया है। स्की बेसिक कोर्स में महाराष्ट्र, मुंबई, कोलकाता और बंगलूरू के 61 प्रशिक्षु स्कीइंग के गुर सीख रहे हैं, जबकि एडवांस कोर्स में 19 प्रशिक्षु इन दिनों ढलान पर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। स्कीइंग के प्रशिक्षक शशिपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान की ओर से यह कोर्स करवाया जा रहा है।
पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी का दौर शुरू होते ही पर्यटक यहां की हसीन वादियों को निहारने के लिए कुल्लू-मनाली का रुख करते हैं। बर्फ गिरते ही सोलंगनाला में साहसिक गतिविधियां भी शुरू हो जाती हैं। इनमें स्कीइंग एक पसंदीदा खेल बन गया है। बर्फ की सफेद चादर पर स्कीइंग की चाहत लिए देशभर के कई राज्यों के प्रशिक्षु मनाली पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोलंगनाला में चल रहे कोर्स में प्रशिक्षुओं को स्कीइंग के बेसिक गुर सिखाएं जाएंगे। प्रशिक्षण में देश के चार राज्यों के 61 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें 19 प्रशिक्षु एडवांस बेसिक कोर्स में स्कीइंग के गुर सीख रहे हैं।