फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आइस रिंक में फिर शुरू होगी स्केटिंग, बर्फ हटाना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम साफ होते ही रिंक में उतरेंगे स्केटर्स
विज्ञापन

रिंक में किया जा रहा है पानी का छिड़काव

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग के सत्र दोबारा शुरू होने वाले हैं।बर्फ पड़ने के बाद स्केटिंग के सत्र बंद हो गए थे क्योंकि पूरा रिंक बर्फ से भर गया था। अब रिंक से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। रिंक से बर्फ हटाने के बाद इसमें पानी का छिड़काव करना शुरू कर दिया जाएगा ताकि स्केटिंग के लिए बर्फ की सही परत जम पाए।

इस सीजन में अभी तक 37 सत्र आयोजित किए गए हैं। इस वर्ष स्केटिंग रिंक में कार्निवल और जिमखाना का आयोजन न होने से पहले ही युवा स्केटर्स मायूस हैं। अब दूसरी ओर बर्फ पड़ने से स्केटिंग भी बंद है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम विभाग की ओर से बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान बताया गया है जिससे दोबारा स्केटिंग के सत्र प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फ जमने के लिए मौसम का साफ होना जरूरी होता है। मौसम साफ होने पर रात को अचानक तापमान गिरता है जिससे रिंक में पानी बर्फ में बदल जाता है। बादल छाए रहने से तापमान बढ़ता है जिससे बर्फ नहीं जम पाती। संयुक्त सचिव पंकज प्रभाकर ने बताया कि उम्मीद है कि बर्फ हटाने के दो दिन बाद सत्र भी शुरू हो जाएंगे, यदि मौसम ने साथ दिया तो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें