फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आइस रिंक में पंद्रह दिन बाद स्केटिंग के लिए उतरे स्केटर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 8 बजे रिंक में शुरू हुई स्केटिंग
विज्ञापन

सीजन में अभी तक आयोजित हो चुके हैं 37 सत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में शुक्रवार को 15 दिन के अंतराल के बाद स्केटिंग का सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान सीजन का 37वां सत्र हुआ। इससे पहले 22 दिसंबर को स्केटिंग का सत्र हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद बर्फ पड़ने और बादल छाए रहने से स्केटिंग बंद हो गई थी। बीते तीन दिन से मौसम साफ रहने के दौरान रिंग से बर्फ हटाई गई और स्केटिंग के लिए बर्फ की नई परत जमी गई। बच्चों, युवाओं और स्थानीय स्केटर्स ने शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से बड़ी संख्या में पर्यटकों के साथ स्केटिंग की। इस दौरान केवल आधे रिंक से ही बर्फ हटाकर स्केटिंग करने के लिए जगह बनाई गई। हालांकि मौसम अनुकूल न रहने की वजह से इस वर्ष कार्निवल और जिमखाना नहीं हुआ। इस वजह से युवा मायूस हैं। रिंक प्रबंधन के अनुसार आने वाले दिनों में स्केटिंग के सत्र मौसम पर ही निर्भर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें