फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: कुल्लू के छह युवकों ने पिन पार्वती दर्रा ट्रैक छह दिन में पार कर बनाया रिकॉर्ड

Wed, 06 Oct 2021 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

 कम समय में पिन पार्वती दर्रा फतेह करने पर कुल्लू के युवाओं का नाम अब वंडर अमेजिंग क्रिएटिव बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया है।अभियान के प्रमुख पर्वतारोही डीआर सुमन ने कहा कि अभियान को फास्टेस्ट सुमित पिन पास शीर्षक का नाम दिया गया था। 
विज्ञापन
कुल्लू के युवाओं ने बनाया रिकॉर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में खतरनाक माने जाने वाले पिन पार्वती दर्रा (5319 मीटर) ट्रैक को कुल्लू के युवाओं ने कम समय में पार कर रिकॉर्ड बनाया है। 160 किलोमीटर लंबा यह ट्रैक बरशैणी से शुरू होता है। वापस इसी गांव तक आने में करीब 12 दिन का समय लगता है। युवाओं ने इस ट्रैक को छह दिन में ही पार किया। दल में पार्वती घाटी से संबंध रखने वाली एक लड़की भी शामिल थी। अभियान में कुल्लू कुल छह लोगों ने पूरा किया। कम समय में पिन पार्वती दर्रा फतेह करने पर कुल्लू के युवाओं का नाम अब वंडर अमेजिंग क्रिएटिव बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया है।

विज्ञापन


अभियान के प्रमुख पर्वतारोही डीआर सुमन ने कहा कि अभियान को फास्टेस्ट सुमित पिन पास शीर्षक का नाम दिया गया था। इसे ट्रैकर इंद्रा देवी, चुन्नी लाल महंत, सेस राम, छापे राम और रिहान अली ने कामयाब बनाया। यह काफी मुश्किल भरा था। ट्रैकिंग के दौरान उनके पास स्टोव आदि नहीं था। इसलिए उन्हें जिंदा रहने के लिए काफी मुश्किलें आईं, लेकिन 15 अगस्त की सुबह दल ने पिन पार्वती पास में तिरंगा फहराकर अभियान को कामयाब बनाया। वंडर अमेजिंग क्रिएटिव बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए हैं। सरकार व प्रशासन की ओर से अभी तक इस उपलब्धि के लिए कोई सम्मान नहीं मिला है। वंडर अमेजिंग क्रिएटिव बुक ऑफ रिकॉर्ड में कुल्लू के युवाओं का नाम दर्ज होने के बाद इन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें