फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: खेलते-खेलते पार्वती नदी में गिरी छह साल की बच्ची, मौत

Wed, 09 Feb 2022 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

बच्ची अपनी एक आठ साल की सहेली के साथ घर के नीचे पार्वती नदी के किनारे खेल रही थी। इस दौरान दिव्या का पैर अचानक फिसला और वह पार्वती नदी में गिर गई। बुधवार को बचाव टीम ने पार्वती नदी में तलाश करके बच्ची का शव बरामद किया है।
विज्ञापन
डूबने से बच्ची की मौत(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के टिपरी गांव में छह साल की बच्ची की पार्वती नदी में गिरने मौत हो गई। बच्ची आठ साल की सहेली के साथ घर के नीचे पार्वती नदी के किनारे खेल रही थी। इस दौरान दिव्या का पैर फिसल गया और वह पार्वती नदी में बह गई। घटना मंगलवार शाम की है। हालांकि, परिवार के लोगों ने गांववासियों और पुलिस की मदद से उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को पुलिस ने बचाव टीम को पार्वती नदी में उतारा और तलाशी अभियान शुरू किया। हादसे वाली जगह से करीब 50 मीटर आगे नदी में पानी के बीच बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। उधर, मणिकर्ण स्थित एनएचपीसी की कॉलोनी के पीछे एक मोड़ पर एक लोडर सड़क के नीचे गिर गया। इसमें 42 वर्षीय चालक दिलबर राम पुत्र मंगली राम निवासी गांव व डाकघर लूथरा, जिला चमोली, उत्तराखंड घायल हुआ। उसे उपचार के लिए सीएचसी जरी ले जाया गया। यहां से डॉक्टर ने कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। कुल्लू अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस दोनों हादसों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें