फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का मौका: सिरमौर की पांच कंपनियां देंगी 226 बेरोजगारों को रोजगार, जानें शैक्षणिक योग्यता

Wed, 09 Feb 2022 06:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

 जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम वेतन 9000 रुपये और अधिकतम वेतन अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र लेकर पहुंचें। 
विज्ञापन
कैंपस इंटरव्यू(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र नाहन में 15 फरवरी को 226 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्स सन फार्मास्युटिकल्स, हिमाचल पॉलीयोलेफिंस लिमिटेड, शिवोम कॉटस्पिन लिमिटेड, जीएमटी फार्मा इंटरनेशनल और विशाल इंजीनियरिंग कंपनी यूनिट-2 में युवाओं की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 20-35 वर्ष तक होनी चाहिए। बताया कि इन भर्तियों में प्रदेश के किसी भी जिले से बेरोजगार भाग ले सकते हैं। सन फार्मास्युटिकल्स में सीनियर मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर या जनरल मैनेजर का एक पद भरा जाएगा। इस पद के लिए एमएससी केमिस्ट्री, बी-फार्मा या एम-फार्मा सहित सात वर्ष का अनुभव होना चाहिए। जूनियर मैन्युफैक्चरिंग असिस्टेंट के 16 पद के लिए आईटीआई इलेक्ट्रिकल, फिटर और सीनियर ऑफिसर पद के लिए एमएससी, बी-फार्मा के साथ तीन साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


हिमाचल पॉलीयोलेफिंस लिमिटेड में ऑपरेटर के 14 पद भरे जाने हैं। इनमें 4 पद आईटीआई और 5 पद लैब असिस्टेंट के हैं। इनके लिए योग्यता बीएससी केमिस्ट्री होनी चाहिए। लैब हेल्पर के पांच पदों के लिए अभ्यर्थी विज्ञान संकाय से 12वीं पास होना चाहिए। शिवोम कॉटस्पिन लिमिटेड कालाअंब में हेल्पर के 100 पद, जीएमटी फार्मा इंटरनेशनल में हेल्पर के 70 पद और विशाल इंजीनियरिंग कंपनी यूनिट-2 में भी हेल्पर के 25 पद भरे जाएंगे। हेल्पर के लिए योग्यता 8वीं, 10वीं और 12वीं होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए न्यूनतम वेतन 9000 रुपये और अधिकतम वेतन अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र लेकर पहुंचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें