फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की ब्रेक फेल, आधा दर्जन गाड़ियां रौंदीं, पांच घायल

Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिले में चिंतपूर्णी के लिए पंजाब रोडवेज की लगी स्पेशल बस भरवाईं आर्यन स्कूल के पास अनियंत्रित होकर गाड़ियों से टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चिंतपूर्णी से आ रही पंजाब रोडवेज बस की भरवाईं के पास अचानक ब्रेक फेल हो गई। इससे बस विपरीत दिशा से आ रही गाड़ियों और बस के आगे चल रहे वाहनों को रौंदते हुए ट्रैक्टर से टकराकर रुकी।

घटना वीरवार दोपहर की है जब श्रद्धालुओं से भरी पंजाब रोडवेज की बस भरवाईं से होशियारपुर की ओर जा रही थी। आर्यन स्कूल के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहनों से टकरा गई।
विज्ञापन


इसके अलावा विपरीत दिशा से आ रही ऑल्टो कार के तो परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार बलराज निवासी तरनतारन पंजाब को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा बस के आगे चल रहे चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें सबसे आगे चले हुए ट्रैक्टर के टायर के नीचे 16 वर्षीय युवक आ गया।

उसे 108 की मदद से उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। जबकि बस सवार यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालात देखते हुए बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए हैं।

विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक की सूझबूझ से टला हादसा

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक की बदौलत बड़ा हादसा टल गया। उसने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर की लिफ्ट डाउन कर ब्रेक लगा पैरापिट के सहारे ट्रैक्टर को रोक दिया।

वह ऐसा नहीं करता तो पीछे से तेज गति से टकराई गाड़ियां पैरापिट तोड़ 500 मीटर खाई में लुढ़क सकती थीं। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले इसी जगह पर एचआरटीसी की बस भी खाई में लुढ़क गई थी। इससे बस सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पहुंची। उसने बस और गाड़ियों से यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद जाम खुलवाया। इस बारे में डीएसपी मनोज जंवाल ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

उपायुक्त संदीप कुमार का कहना है कि घायलों को मुफ्त इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को आर्थिक मदद भी की जाएगी।भरवाईं सड़क हादसे में घायल लोगों की पहचान यश पराशर निवासी नकोदर जिला जालंधर, धनराज पुत्र जस्सा सिंह तरनतारन, दलजीत पुत्र धनराज तरनतारन, सुमन कांता पत्नी सुनील जलालाबाद, रवि निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें