फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह आईएएस और पांच एचएएस अफसर बदले

Fri, 31 Oct 2014 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने राज्य के छह आईएएस और पांच एचएएस अफसरों के तबादले किए हैं। आईएएस मानसी सहाय ठाकुर बिलासपुर की डीसी होंगी। एचएएस पंकज राज को नगर निगम शिमला का आयुक्त बनाया है। आईएएस डा.अमनदीप गर्ग से निदेशक वित्त और विशेष सचिव वित्त का कार्यभार वापस लिया है।
विज्ञापन


इनके पास सलाहकार प्लानिंग, एमडी सिविल सप्लाई और निदेशक ऊर्जा का चार्ज रहेगा। आईएएस आर सेलबम को रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटी, बिलासपुर के डीसी डा. अजय कुमार को निदेशक पंचायती राज बनाया है। भूमि अधिग्रहण अधिकारी ब्यास बांध परियोजना विनोद कुमार को सेटलमेंट आफिसर कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

अमरजीत सिंह को नगर निगम आयुक्त पद से स्थानांतरित कर निदेशक पावर कारपोरेशन कार्मिक बनाया है। प्रदीप कुमार को एडीएम मंडी और नरेश ठाकुर को उप सचिव सूचना प्रौद्योगिकी बनाया गया है। वहीं, आईएएस अक्षय सूद को निदेशक वित्त और विशेष सचिव वित्त की जिम्मेदारी दी है। राजीव शर्मा को निदेशक वित्त एवं लेखा बिजली बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें