समारोह में प्रशिक्षण के क्षेत्र में नवाचार (इनोवेशन) और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यालय आरट्रैक की ओर से पांच अधिकारियों, पांच जेसीओ और एक सिविलियन एसोसिएट प्रोफेसर को ‘तकनीकी उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) में अलंकरण समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सेना प्रशिक्षण कमान जीओसी-इन-सी, लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला ने की। इस अवसर पर आरट्रैक ने भारतीय सेना के प्रशिक्षण लोकाचार को बढ़ाने में उनके उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए देशभर के छह प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आरट्रैक के तहत देशभर में 33 श्रेणी ‘ए’ प्रशिक्षण प्रतिष्ठान हैं। यह संस्थान भारतीय सेना और विदेशी मित्र देशों के कैडेटों को प्रशिक्षण देते हैं। अलंकरण समारोह के दौरान प्रशिक्षण वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए सेना वॉर कॉलेज महू, इंडियन मिल्ट्री अकादमी देहरादून, आर्म्ड कोर सेंटर एंड कॉलेज अहमदनगर, सिमुलेटर डेवलपमेंट डिवीजन सिकंदराबाद, जूनियर लीडर्स अकादमी बरेली और काउंटर इंसर्जेंसी एंड जंगल वॉरफेयर आदि संस्थानों के कमांडरों और सूबेदार मेजर को जीओसी-इन-सी, आरट्रैक यूनिट ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ब्रिगेडियर जी शर्मा भी सम्मानित
समारोह में प्रशिक्षण के क्षेत्र में नवाचार (इनोवेशन) और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यालय आरट्रैक की ओर से पांच अधिकारियों, पांच जेसीओ और एक सिविलियन एसोसिएट प्रोफेसर को ‘तकनीकी उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। सेना प्रशिक्षण कमान जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला की ओर से जूनियर लीडर्स अकादमी को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया। इसके साथ सेना मेडल ब्रिगेडियर जी शर्मा और परमवीर चक्र ऑनरेरी कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव को भी सम्मानित किया।