फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency Fraud Case: एसआईटी ने 10 आरोपियों के बैंक खाते किए सीज, करोड़ों रुपये का हुआ लेनदेन

Tue, 21 Nov 2023 10:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 एसआईटी की जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बैंक खातों से करोड़ों की ट्रांजेक्शन हुई है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी ठगी मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में पुलिस एसआईटी ने 10 आरोपियों के बैंक खाते सीज कर दिए हैं। एसआईटी की जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बैंक खातों से करोड़ों की ट्रांजेक्शन हुई है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों की चल और अचल संपत्तियों को पहले ही जब्त किया जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र तैयार हैं। इसी महीने इन्हें अदालत में पेश किया जाना है।

विज्ञापन


एसआईटी ने चार्जशीट में चार लोगों को मुख्य आरोपी बनाया है। इसमें सुखदेव, सुभाष, हेमराज और अभिषेक शामिल हैं। इन चारों आरोपियों के खिलाफ पहली चार्जशीट अदालत में पेश की जानी है, जबकि अन्य एजेंटों और आरोपियों के खिलाफ अलग से चार्जशीट तैयार की जा रही है। इसे कोर्ट में अलग से पेश किया जाना है। इस मामले में एसआईटी ने अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

10 आरोपियों की संपत्तियों को जब्त किया गया है। अन्य नौ आरोपियों की संपत्तियों और बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस एसआईटी का मानना है कि इस मामले में 40 के करीब और गिरफ्तारियां होनी हैं। कई आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी के चलते भूमिगत हो गए हैं, जबकि कई अंतरिम जमानत के चलते हाईकोर्ट के चक्कर काट रहे हैं।....
विज्ञापन


बयान बदल रहे आरोपी
एसआईटी की ओर से आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में 19 आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। पूछताछ के दौरान ये आरोपी बार-बार अपने बयान बदल रहे हैं। पकड़े गए आरोपी एक - दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

सुभाष को लाने की औपचारिकताएं पूरीक्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में मुख्य आरोपी सुभाष दुबई भाग गया है। पुलिस की ओर से उसे हिमाचल लाने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। पुलिस एसआईटी विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें