फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने काटे1634 बीघा भूमि से 33 हजार 740 सेब के पेड़

Fri, 18 May 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी ने 1634 बीघा भूमि से 33 हजार 740 सेब के पेड़ काटे है। शिमला जिला के जुब्बल में वन भूमि पर काबिज 13 बड़े कब्जाधारियों को बेदखल करने के लिए बनाई एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट के समक्ष दाखिल की।

विज्ञापन


मामले पर सुनवाई के दौरान एसआईटी की पूरी टीम कोर्ट में मौजूद रही। रिपोर्ट के मुताबिक 1634 बीघा वन भूमि से 33  हजार 740 सेब के पेड़ काट दिए है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल व न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने सरकार को आदेश दिये कि वह अतिरिक्त शपथपत्र के

माध्यम से कोर्ट को बताए कि और कितने बड़े बड़े कब्जाधारी वन भूमि पर अभी भी काबिज हैं। हाईकोर्ट ने बड़े कब्जाधारियों से अतिक्रमण हटाने में सरकार की नाकामी के कारण एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन


कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला देब श्वेता बनिक, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह की प्रिंसिपल आईपीएस सौम्या साम्बशिवन व चीफ  कंजरवेटर ऑफ  फॉरेस्ट  आलोक नागर को रखा गया था जबकि वन मंडलीय अधिकारी सीबी ताशीलदार को इस टीम का कॉर्डिनेटर बनाया गया था। 

Trending Videos

जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत इतने पेड़ काटे

प्रतीकात्मक तस्वीर
एसआईटी की रिपोर्ट के अनुसार जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत आने वाले पहाड़ गांव के मोतीराम पुत्र पदम सिंह, बबलू सपुत्र मंगत राम व लायक राम पुत्र पदम सिंह की 23 बिघा 13 बिसवा भूमि से 535 पेड़, इसी गांव के अशोक कुमार पुत्र श्याम लाल, हेमंत ठाकुर पुत्र सोहन सिंह व ज्ञान सिंह पुत्र कर्म सिंह की

60 बीघा भूमि से 1856 पेड़, बर्थाटा गांव के चंपा लाल पुत्र चुन्नी लाल, भूपेंदर सिंह पुत्र प्रताप सिंह, रमेश कुमार पुत्र माधु राम व मोहन लाल पुत्र भागमल की 180 बीघा 4 बिस्वा से 1871 पेड़, बर्थाटा व बधाल गांव के ज्ञानचंद पुत्र लच्छीराम, बलबीर धौलटा पुत्र मेघराम, शीशी राम जेटटा पुत्र चेतराम, जोगिंदर

किनट्टा पुत्र राम सिंह व सुरेंद्र गुमटा पुत्र प्यारेलाल की 243 बीघा 18 बिस्वा भूमि से 4400 पेड़, बर्थाटा गांव के कुशालचंद पुत्र हीरा सिंह व संत राम पुत्र लज्जा राम की 164 बीघा 10 बिस्वा भूमि से 3387 पेड़, पहाड़ गांव के गोवर्धन पुत्र भगतराम व सुनील पुत्र

शामा नंद की 136 बीघा 17 बिस्वा भूमि से 5185 पेड़, इसी गांव के जोगिंदर सिंह पुत्र मंगतराम, अजय सूद पुत्र मस्तराम, बेली राम पुत्र बुद्धि राम, सुनील कुमार पुत्र श्यामानंद की 81 बीघा 4 बिस्वा भूमि से 2544 पेड़ काटे गए। 
विज्ञापन

इन गांवों में काटे गए सेब के इतने पौधे

धार गांव के प्रकाश धौलटा पुत्र नाथूराम, बलवंत पुत्र बाला, मोहन सिंह पुत्र रेलूराम, नंद व महेंद्र सिंह पुत्र मोहन लाल, जीवन सिंह पुत्र भीका राम की 158 बीघा 15 बिस्वा भूमि से 1326 पेड़, इसी गांव के नरेंद्र चौहान पुत्र लच्छीराम, प्रमोद पुत्र तुलसीदासए सोहन सिंह बाली पुत्र ठाकुर राम व प्रताप चौहान पुत्र

परसराम की 194 बीघा 9 बिस्वा भूमि से 2161 पेड़, पुराने जुब्बल और बेरली गांव के सुरेंद्र ऑक्टा, गंगाराम, रेलु व गोविंद पुत्र गीता राम की 155 बीघा 14 बिस्वा भूमि से 1884 पेड़, बलाई गांव के रायसिंह घूमटा, विपन लाल, उधम सिंह, संतराम

घूमटा व रमेश की 213 बीघा 15 बिस्वा भूमि से 8310 पेड़, छाजपुर गांव के राजीव चौहान पुत्र जिया लाल की 21 बीघा 4 बिस्वा वन भूमि से 281 पेड़ों की प्रूनिंग की गई है। मामले पर सुनवाई 30 मई को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें