फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: धौलाकुआं के आयरन उद्योग की चिमनी में धमाका, करोड़ों की क्षति

Tue, 03 Nov 2020 08:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
आयरन उद्योग में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिले धौलाकुआं रामपुर माजरी क्षेत्र के आयरन उद्योग में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ। आयरन इकाई की भट्टी की चिमनी में हुए इस धमाके के बाद इलाके में दहशत मच गई। धमाके से शेड भी बुरी तरह से उखड़ गया। गनीमत यह रही कि सभी मजदूर दूर होने के कारण बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर माजरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। जानकारी अनुसार धौलाकुआं रामपुर माजरी क्षेत्र के आयरन इकाई में की इंडेक्शन फर्म भट्ठी की चिमनी में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ।

विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि रिहायशी मकानों के खिड़कियां और दरवाजे तक जोर से चटक गए। इकाई की छत का काफी हिस्सा उड़ गया। धौलाकुआं रामपुर माजरी में स्थित इकाई के आसपास घुआं ही धुआं नजर आने लगा। इसकी सूचना माजरा पुलिस थाना और डीएसपी पांवटा को दे दी गई। जिसके बाद माजरा थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि धौलाकुआं रामपुर माजरी क्षेत्र में स्थित आयरन इकाई में धमाका हुआ है। हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। माजरा पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें