फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा ने पत्नी के साथ लिया मां चिंतपूर्णी और ज्वालाजी का आशीर्वाद, बोले- राजनीति नहीं, फिल्मों की तरफ ध्यान

Tue, 03 Nov 2020 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं(ऊना)
विज्ञापन
अभिनेता गोविंदा अपनी पत्नी संग माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मंगलवार को धर्मपत्नी सुनीता संग माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए पहुंचे। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने उन्हें पूजा अर्चना करवाई और माता रानी की चुनरी आशीर्वाद स्वरूप भेंट की। जैसे ही गोविंद मंदिर में दर्शनों के लिए आए और श्रद्धालुओं को उनके आने का पता चला। सभी श्रद्धालु अपने मोबाइल फोन में उस पल को कैद करते नजर आए। यहीं, नहीं गोविंदा ने भी अपने प्रशंसकों के साथ खूब सेल्फी ली।
विज्ञापन


इधर, गोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ ज्वालाजी मंदिर में भी पूजा की। मंगलवार को ज्वालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद थोड़े समय के लिए वे मंदिर में रुके और इस दौरान उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वह राजनीति से दूर हो चुके हैं और फिल्म निर्माण की तरफ ही ध्यान दे रहे हैं। मंदिर अधिकारी जगदीश शर्मा ने उन्हें माता की चुनरी भेंट की गई। गोविंदा ने मां ज्वालाजी के इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटाई। फिल्म स्टार की झलक पाने को प्रशंसकों की भीड़ जमा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें