फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मढ़ीघाट में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप को दिखाए काले झंडे

Wed, 27 Apr 2022 10:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर)

सार

बुधवार को पच्छाद विस क्षेत्र के मढ़ीघाट में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ सांसद की ओर से किया जाना था। इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने सांसद को काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाए। 
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप को दिखाए काले झंडे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप को अपने ही विधानसभा क्षेत्र में लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बुधवार को पच्छाद विस क्षेत्र के मढ़ीघाट में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ सांसद की ओर से किया जाना था। इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने सांसद को काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाए। हालांकि पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से विरोध प्रदर्शन ज्यादा देर नहीं चल पाया।

विज्ञापन


 इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम पूरा किया गया। गौरतलब हो कि लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने बुधवार को सैनधार क्षेत्र के जयहर गांव में खुलने वाली पीएससी का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने बागथन सोलन सड़क मार्ग पर चलने वाली सरकारी बस सेवा की शुरुआत भी की। इससे आधी दर्जन पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक रीना कश्यप व अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें