फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नशा तस्करी का आरोपी फरार होने के मामले में पांच जवान निलंबित, विभागीय जांच शुरू

Fri, 11 Feb 2022 09:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

नशा तस्कर फरार होने के मामले में पुलिस के पांच जवानों को निलंबित किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ मामला दर्जकर विभागीय जांच शुरू कर दी है। मामले में डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा  गया है। 
विज्ञापन
पुलिस कर्मी निलंबित(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब सिविल अस्पताल से बुधवार को नशा तस्कर के फरार होने के मामले में पुलिस के पांच जवानों को निलंबित किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ मामला दर्जकर विभागीय जांच शुरू कर दी है। मामले में डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा  गया है। डीएसपी वीर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है। फरार आरोपी पर हरियाणा के भिवानी में भी हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है। पुलिस ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के साथ हरियाणा व उत्तराखंड राज्य में आरोपी को दबोचने के लिए अभियान चलाया है लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है।

विज्ञापन


ऐसे में अब इसकी गाज पांच पुलिस जवानों पर गिर गई है। बता दें कि सात फरवरी को राजबन पुलिस ने जंबूखाला की शनकोट मार्ग पर एक कार में तीन आरोपियों से 22 ग्राम स्मैक व 360 ग्राम अफीम बरामद किया था। हरियाणा जिला भवानी के मिथाथल निवासी सतीश, वीरेंद्र व पवन कुमार गिरफ्तार किए गए थे। तीनों के कोविड-19 टेस्ट करवाए गए। एक आरोपी वीरेंद्र पुत्र सत्यनारायण कोरोना पॉजिटिव निकला। मंगलवार को आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया। बुधवार शाम को संक्रमित वीरेंद्र अस्पताल से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें