फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: गिरि नदी के बीच टापू पर फंसे छह लोगों समेत 30 मवेशियों को सुरक्षित बचाया

Tue, 13 Jul 2021 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन(सिरमौर)

सार

पांवटा के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे तक दो महात्मा जहारगिरि, सेवा दास के अलावा गुज्जर नूरा और उसका पुत्र अब्दुल गन्नी, बहु मिसरा और नन्ही बच्ची समीना (3 साल) को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। 30 मवेशियों को तट पर पहुंचाया। 
विज्ञापन
गिरी नदी में फंसे छह लोगों के बचाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहब के तहत बांगरन गांव के पास गिरि नदी में बने टापू में फंसे छह लोगों को प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया। पांवटा के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे तक दो महात्मा जहारगिरि, सेवा दास के अलावा गुज्जर नूरा और उसका पुत्र अब्दुल गन्नी, बहु मिसरा और नन्ही बच्ची समीना (3 साल) को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। 30 मवेशियों को तट पर पहुंचाया। 

विज्ञापन

 



एसडीएम पांवटा विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश, डीएसपी वीर बहादुर सिंह, पुरुवाला पुलिस थाना के जवान, गृह रक्षक, अग्निशमन, गोताखोर तथा स्थानीय युवाओं की टीम के सहयोग से छह लोगों समेत 30 पशुओं को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। एसडीएम ने कहा कि बार-बार जटोन डेम से संपर्क साधने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इस अभियान को पूरा किया गया। सभी लोगों व पशुओं को ट्यूब, गोताखोरों, रस्सियों के सहारे बचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें