अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार बॉलीवुड और पंजाबी तड़का देखने को मिलेगा। स्टार नाइट में बॉलीवुड के पार्श्व गायक कैलाश खैर अपनी सुरीली आवाज में दर्शकों को नचाएंगे। पंजाबी गायक जस्सी गिल, बब्बल राय, पूर्ण शिवा और राजीव थापा भी समा बांधेंगे। चांद अफजल कादरी कव्वाली पेश कर माहौल को रंगीन बनाएंगे।
अंतिम संध्या फोक नाइट रखी गई है। इस दिन पहाड़ी कलाकार पहाड़ी गीतों पर धमाल मचाएंगे। दशहरा उत्सव की पहली संध्या में पूर्ण शिवा स्टार कलाकार होंगे। पूर्ण शिवा फिल्मी तरानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दूसरी संध्या सूफी संगीत से सजेगी। चांद अफजल कादरी कव्वाली की प्रस्तुति देंगे। दशहरा की तीसरी संध्या में पहले लाफ्टर शो में कलाकार दर्शकों को गुदगुदाएंगे।