जाहू में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान नबाही वार्ड के युवा जिला परिषद सदस्य एवं सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी रहे मुनीष शर्मा ने छेड़ा है।
जाहू में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान नबाही वार्ड के युवा जिला परिषद सदस्य एवं सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी रहे मुनीष शर्मा ने छेड़ा है। इस अभियान के तहत वह घर घर जाकर लोगों के हस्ताक्षर लेकर हवाई अड्डे की मांग को बुलंद कर रहे हैं। इसमें उन्हें क्षेत्र की जनता का भारी समर्थन मिल रहा है और पिछले 53 दिनों में वह लगभग 183 गांवों में घर- घर जाकर हजारों हस्ताक्षर करवा चुके हैं।
विज्ञापन
अपने हस्ताक्षर अभियान के दौरान उन्होंने बताया कि लोग इस बात को समझ रहे हैं कि बल्ह घाटी की उपजाऊ भूमि को उजाड़ना पाप है और जाहू क्षेत्र में लोगों को विस्थापित किए बगैर हवाई अड्डे का निर्माण किया जा सकता है। जाहू को नेरचौक या सुंदरनगर से टनल के माध्यम से जोड़ा जा सकता है।
जाहू क्षेत्र तीन जिलों का संगम है और प्रदेश के मध्य में स्थित है और मौसम के हिसाब से भी उपयुक्त जगह है तथा चारों तरफ से खुली जगह है जो कि बड़ी हवाई पट्टी के लिए जरूरी है। इलाके के लोग कई वर्षों से बड़े प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि उनकी अगली पीढ़ी को रोजगार मिल सके इसलिए लोग उम्मीद कर रहे हैं कि केंद्र व प्रदेश सरकार उचित फैसला लेगी।