फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Murder: हिमाचल की सीमाओं में चौकसी बढ़ी, सीएम जयराम ने शोक जताया

Sun, 29 May 2022 10:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीएम जयराम ठाकुर ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर शोक जताते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हिमाचल प्रदेश की सीमाओं में चौकसी बढ़ा दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे हिमाचल में घुस सकते हैं। मूसेवाला की हत्या से हिमाचल में उनके लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


मूसेवाला कई बार हिमाचल घूमने आ चुके हैं। उधर, सीएम जयराम ठाकुर ने भी हत्या पर शोक जताते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने मूसेवाला की हत्या के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान नाम के ही मुख्यमंत्री हैं। पंजाब की सरकार केजरीवाल रिमोट कंट्रोल से चला रहे हैं। वहीं, कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें