जहां से आगे निजी वाहन के जरिये बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। पंचायत उपप्रधान देवो राम, वार्ड सदस्य शीलू, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार, निचू राम ने बताया कि बीते दिनों क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के बाद उपमंडल भरमौर के तहत आती ग्राम पंचायत रूहणूकोठी में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। ग्रामीणों ने हैरानी जताते हुए बताया कि क्षेत्र की सड़कें अभी तक बर्फबारी के कारण बंद हैं। कई बार लोनिवि के अधिकारियों से सड़कें बहाल करवाकर उन्हें राहत प्रदान करने की मांग उठाई है। बावजूद इसके अभी तक सड़कों से बर्फ तक नहीं हटाई जा सकी है।