हमीरपुर जिले की मोरसु सुल्तानी पंचायत के धलौण गांव निवासी शुभम चंदेल पुत्र राकेश चंदेल का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने का दावा किया गया है। उनका सबसे तेज भारतीय रैपर होने का दावा किया जा रहा है। शुभम चंदेल ने बोहिमिया का गाना जिसे उसने 4.20 मिनट में गाया था, उसे 45 सेकेंड में पूरा कर नया इतिहास कायम किया है।
शुभम चंदेल की इस उपलब्धि से पिता राकेश चंदेल और माता सुमन चंदेल काफी खुश हैं। शुभम का कहना है कि यह रिकॉर्ड बनाने के लिए माता-पिता का पूरा सहयोग मिला। उनकी दादी रोशनी देवी भी काफी खुश हैं। शुभम चंदेल हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में बीडीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उनका कहना है कि वे बीडीएस की पढ़ाई के साथ और भी नए रिकॉर्ड स्थापित करेंगे।