फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की श्रेया मिस और राजस्थान की जागृति बनीं मिसेज इंडिया

Tue, 31 Dec 2019 08:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साईं प्रोडक्शन एंड डीआर सीरीज ने मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2019 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया। शहर के एक निजी रिजार्ट में आयोजित प्रोग्राम में बॉलीवुड एवं हिमाचल के गायक संजीव दीक्षित और मशहूर पंजाबी गायक गैरी बेनीपाल विशेषतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

विज्ञापन


इस दौरान हुए मुकाबलों में श्रेया को मिस और जागृति को मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2019 के खिताब के लिए चुना गया। शो के आयोजक देव शर्मा ने बताया कि उनकी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के लिए राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली एवं चंडीगढ़ आदि राज्यों से युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया।

फर्स्ट रनरअप के लिए टीना को मिस और हेमा को मिसेज, सेकेंड रनरअप के लिए राधिका को मिस और गरिमा को मिसेज इंडियन इंटरनेशनल चुना गया। इन्हें मुख्यातिथि ने विशेष रूप से सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें