फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईस स्केटिंग रिंक में शिफ्ट कर दी दुकानें, कारोबारी भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट और एस्केलेटर के काम के चलते खाली करवाई जा रही हैं दुकानें
विज्ञापन

कारोबारी बोले, इस प्रोजेक्ट को बनने में लगेंगे कई साल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार बसस्टैंड पर लिफ्ट और एस्केलेटर प्रोजेक्ट के चलते यहां बनीं आधा दर्जन कारोबारियों की दुकानें अब आइस स्केटिंग रिंक में शिफ्ट की जा रही हैं। रिंक में अस्थायी शेड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय कारोबारियों ने इसका विरोध कर दिया है। यह कारोबारी मंगलवार को शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर से मिले और इस शिफ्टिंग पर विरोध जताया। कहा कि रिंक बसस्टैंड से काफी दूर है। यहां ग्राहक नहीं आएंगे, जिससे उनका काम ठप हो जाएगा। बस स्टैंड पर चल रहे इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में कई साल लग जाएंगे, ऐसे में उनका कारोबार कैसे चलेगा। कारोबारियों ने सुझाव दिया कि बस स्टैंड के साथ ही एक जगह खाली जमीन है, जहां उनके लिए अस्थायी दुकानें बनाई जा सकती हैं। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि इस मामले पर एचआरटीसी प्रबंधन से बात कर चुके हैं, लेकिन प्रबंधन हाथ खड़े कर रहा है। अब इस मामले पर सरकार से बात की जाएगी। कारोबारियों की मांगें सुनी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें