फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के निदेशक मंडल की बैठक अब 13 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। स्मार्ट सिटी के निदेशक मंडल की बैठक अब 13 दिसंबर को होगी। पहले यह बैठक बुधवार को होनी थी लेकिन अब इसे टाल दिया है। बैठक में खलीनी और विधानसभा के पास फ्लाईओवर बनाने, शहर में नई एलईडी लाइटें लगाने, न्यू शिमला से रझाणा सड़क का निर्माणकार्य शुरू करने जैसे कई नये प्रोजेक्टों को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही शहर में चल रहे कामों की समीक्षा भी की जाएगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मार्च में खत्म होने वाला है। ऐसे में अगले तीन महीने किस तरह से बड़े प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाए जाने हैं, इस पर भी प्लान बन सकता है।
विज्ञापन

शहर में स्मार्ट सिटी से सर्कुलर रोड को चौड़ा करने का काम तो जोरों से चल रहा है लेकिन एस्केलेटर, लिफ्ट, वॉकवे, केबल ब्रिज जैसे बाकी बड़े प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं उतर रहे। नगर निगम समेत बाकी सरकारी महकमे इन कामों में गंभीरता नहीं दिखा रहे। गोल पहाड़ी स्मार्ट पार्क, विकासनगर पार्किंग, आजीविका भवन में लिफ्ट, बुक कैफे, व्यावसायिक परिसर, दुकानों का निर्माण कार्य जैसे जो प्रोजेक्ट अब तक पूरे हो जाने चाहिए थे, वह अभी तक लटके पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें