फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शोघी, सहल और आनंदपुर स्कूल के मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शोघी में हुआ वार्षिक समारोह का आयोजन
विज्ञापन

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर बटोरी वाहवाही

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह मेधावियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त नई परिसर प्रणाली के तहत शोघी स्कूल के अधीन आने वाले राजकीय उच्च पाठशाला सहल और राजकीय उच्च पाठशाला आनंदपुर के विद्यार्थी और शिक्षक भी समारोह में उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन के अनुसार समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य मनजीत सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद गतिविधियों और वर्षभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंदन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा थड़ी पंचायत की प्रधान आशा कश्यप, जलेल पंचायत के प्रधान कपिल वर्मा और हिंदी प्रवक्ता मीरा शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कामेश्वर गौतम ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन



उत्कृष्ट प्रदर्शन पर यह विद्यार्थी हुए सम्मानित
स्कूल प्रबंधन के अनुसार वार्षिक समारोह में जमा दो विज्ञान संकाय से चाहत चौहान, नंदिता शर्मा, हितेष शर्मा, वाणिज्य संकाय से नितिका चौधरी, नंदिनी, स्वाति, कला संकाय से जिज्ञासा, तमन्ना, सानिया को सम्मानित किया। दसवीं कक्षा में राजकीय उच्च पाठशाला सहल की जानवी कश्यप, योगेश, राजकीय उच्च पाठशाला आनंदपुर की आयुषी, भव्य, ईशान, शोघी स्कूल की स्मृति, कृष और रश्मि शर्मा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें