फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध महिला से क्रूरता मामले में एसएचओ और हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Fri, 15 Nov 2019 09:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले की गाहर पंचायत में बुजुर्ग महिला के साथ क्रूरता मामले में संवेदनशीलता को देखते हुए एसएचओ सरकाघाट और हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने शुक्रवार को देर शाम दोनों को सरकाघाट थाने से हटाकर पुलिस लाइन में हाजिर होने के आदेश जारी किए। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लोगों ने सवाल उठाए थे। पुलिस पर लग रहे आरोपों की जांच के लिए एसपी ने एएसपी मंडी पुनीत रघु की अध्यक्षता में एक फेक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है। हालांकि कमेटी अभी जांच कर रही है और उसके बाद पूरी रिपोर्ट एसपी मंडी को सौंपी जाएगी। उससे पहले ही एसपी मंडी ने एसएचओ सरकाघाट सतीश शर्मा और हेड कांस्टेबल भवदेव को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


जब सेवानिवृत्त शिक्षक जय गोपाल को देवता के नाम पर प्रताड़ित किया गया था तो उसकी शिकायत पर एसएचओ सरकाघाट सतीश शर्मा खुद मौके पर गए थे। जय गोपाल ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी लेकिन उसका आरोप है कि उसे एसएचओ के समक्ष भी प्रताड़ित किया गया। हेड कांस्टेबल भवदेव को उस वक्त जांच के लिए भेजा गया था लेकिन सही ढंग से जांच न होने के कारण पुलिस को मामले का पता ही नहीं चल पाया था। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि एसएचओ सरकाघाट सतीश शर्मा और हेड कांस्टेबल भव देव को लाइन हाजिर किया है। अगले आदेशों तक सब इंस्पेक्टर राज कुमार को सरकाघाट थाने का प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें