शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पंजाब में सबसे मंहगे और खतरनाक नशों का सेवन सुनने को मिलता था। पंजाब के युवा कनाडा और अन्य देशों में जाकर नए अनसुने नशे को देखकर इसका शौक पालते हैं और इसके बाद पूरे देश में इससे फैला रहे हैं। हिमाचल पूरी तरह से इन नशों का गुलाम हो रहा है। भारत के सभी नगरों में शिमला नशे के मामले में पहले नंबर पर आता है। भारद्वाज शुक्रवार को रिज पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।