फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: दंपती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Fri, 17 Jul 2020 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू
विज्ञापन
दंपती ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल के शिमला जिले में पुलिस थाना रोहड़ू के तहत कलगांव के रहने वाले एक दंपती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना में पुलिस के हाथ एक सुसाइड नोट भी लगा है। इसके आधार पर पुलिस ने गहनता के साथ छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दंपती की पहचान शांता कुमार पुत्र गोकल चंद, मीना पत्नी शांता कुमार गांव कलगांव के रूप में हुई है। पुलिस हर पहलू को रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है। पति-पत्नी ने घर से करीब चार किमी दूर शीलगांव के जंगल में देवदार के पेड़ में एक ही रस्सी से फंदा लगा लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दंपती की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। घटना शुक्रवार दोपहर की है। ये दोनों गुरुवार से घर से गायब थे। इस पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोनों की तलाश की। इस ये दोनों शुक्रवार को जंगल में रस्सी की फंदे से लटके मिले। डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें