फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया केस: कंडा जेल में आईजी जैदी के सीने में उठा दर्द, IGMC में भर्ती

Thu, 14 Sep 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़िया केस में लॉकअप के भीतर सूरज हत्याकांड मामले में कंडा जेल में बंद आईजी जहूर जैदी को सीने में तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद आईजीएमसी में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब सात बजे आईजी ने सीने में दर्द उठने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी।

इससे उनकी तबीयत और बिगड़ गई। जेल प्रबंधन ने 108 एंबुलेंस से उन्हें आईजीएमसी पहुंचाया। यहां कॉर्डियोलॉजी विभाग के सीसीयू में भर्ती करवाया है। अस्पताल पहुंचते ही उनके ईसीजी सहित कई टेस्ट लिए गए, जिनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई है।

पुलिस के अनुसार आईजी के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी भी अस्पताल पहुंच गईं। वे दिन भर यहीं रहीं। डॉक्टरों के अनुसार आईजी के ईसीजी, ब्लड प्रेशर के अलावा ब्लड टेस्ट लिया गया। इनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं आईजी

आईजी को फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा है। कॉर्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें वीरवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सीसीयू के बाहर कंडा जेल से आए तीन जवानों को तैनात किया गया है। 

किसी भी व्यक्ति को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद का कहना है कि सीने में दर्द उठने की शिकायत के बाद आईजी को अस्पताल लाया गया था। फिलहाल, उनकी हालत ठीक है। वीरवार सुबह तक छुट्टी मिल जाएगी। 

कोटखाई थाने में लॉकअप के भीतर हुए सूरज हत्याकांड मामले में आईजी जहूर जैदी सात पुलिसकर्मियों समेत न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। सीबीआई रिमांड के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इन दिनों सभी को कंडा जेल में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें