फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: प्रियंका गांधी वाड्रा ने मशोबरा में निहारा प्राकृतिक सौंदर्य

Mon, 17 Aug 2020 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा(फाइल फोटो)
विज्ञापन

राजस्थान की राजनीतिक विवाद सुलझने के बाद शिमला के पास छराबड़ा में अपने निजी आवास में आराम फरमाने आई प्रियंका गांधी वाड्रा ने बच्चों और मित्रों के साथ सोमवार को दोपहर बाद मशोबरा के आसपास प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। करीब एक घंटे तक मशोबरा से वापस छराबड़ा स्थित अपने निजी आवास लौटीं। सोमवार को भी मौसम खराब रहा। प्रियंका ने घर से बाहर घूमने का कार्यक्रम अचानक बनाया और दोपहर बाद अपने बच्चों के साथ घर से बाहर निकलीं।

विज्ञापन


करीब एक घंटे तक मशोबरा और आसपास की सुंदरता का आनंद उठाया और इसके बाद घर लौटीं। प्रियंका अपने बच्चों और मित्रों के साथ 19 अगस्त को शिमला से दिल्ली रवाना होंगी। प्रियंका कोविड काल में  जिला प्रशासन से ई-पास बनाकर शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने आवास में आई हैं। सोमवार को भी प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के किसी भी नेता से कोई मुलाकात नहीं की। उनका यह निजी दौरा है। जब भी प्रियंका छराबड़ा आती हैं तो पार्टी नेताओं से दूरी बनाकर रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें