फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला पुलिस शुरू करने जा रही है ये बड़ा काम

Sun, 09 Aug 2015 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस विभाग विशेष अभियान छेड़ेगी। पीटरहॉफ में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में शिमला में ड्रग्स की बढ़ती खपत पर चिंता जताई गई। बैठक में युवाओं को जागरूक करने के लिए स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त बाहरी राज्यों से आ रही प्रतिबंधित नशे की दवाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने तथा नशे का कारोबार रोकने के लिए पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता आईजी दक्षिणी रेंज एपी सिद्दीकी ने की। बैठक के दौरान लंबित मामलों को जल्द सुलझाने के निर्देश भी दिए गए।

चोरी और सेंधमारी की वारदातों को रोकने के लिए विशेष प्रयास करने और छुट्टियों के दौरान गश्त बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। आईजी दक्षिणी रेंज एपी सिद्दीकी ने बैठक में आए पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की अच्छे कार्यों के लिए पीठ भी थपथपाई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आम लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बैठक में थाना प्रभारियों की ओर से उठाई गई समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। एएसपी सिटी भजनदेव नेगी, डीएसपी सिटी बलबीर जसवाल, डीएसपी हेडक्वार्टर रामलाल बंसल सहित सात थानों के प्रभारी और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें