जिला शिमला की कांस्टेबल भर्ती का परिणाम घोषित हो गया है। परिणाम में जिले के 97 अभ्यर्थियों को नौकरी के रूप में दिवाली का तोहफा मिला है। अंशुल जिला में टॉपर रहे हैं। अंशुल ने 70.5 अंक लेकर टॉप किया है। भर्ती के लिए पुलिस लाइन भराड़ी में 19 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक भराड़ी पुलिस लाइन में साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की गई थी। नतीजों में महिला आरक्षी वर्ग में मीनाक्षी ने 69. 17 अंक लेकर पहला स्थान पाया है।
घोषित परिणाम में श्रेणी और वर्ग वार चयनित हुए उम्मीदवारों का ब्योरा दिया गया है। जिसे हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट के अलावा शिमला पुलिस की फेसबुक आईडी पर भी देखा जा सकता है। इसमें चयनित उम्मीदवारों की विस्तृत सूची जारी की गई है। चयनित उम्मीदवारों की सूची में चयनित आठ आरक्षी(चालक )भी शामिल हैं, जबकि 26 महिला अरक्षियों को मिलाकर कुल 97 पदों के लिए परिणाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक शिमला ओमापति जंवाल ने कहा कि परिणाम घोषित कर दिया गया है।