फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 करोड़ के घोटाले के बाद दस हजार सदस्यों वाली तलाई सहकारी सभा भंग

Sat, 26 Oct 2019 06:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरठीं/शाहतलाई
विज्ञापन
घोटाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

33 करोड़ के भ्रष्टाचार के बाद तलाई सहकारी सभा को भंग कर दिया गया है। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार इस सभा को अब प्रशासक के हवाले कर दिया गया है। सभा सचिव और पूर्व सदस्य ने प्रबंधन समिति पर सवालिया निशान खड़ा किया था कि उक्त प्रबंधन समिति का चयन नियमों को ताक पर रख कर किया गया है। याचिका उच्च न्यायालय में दायर की थी। जिस पर कोर्ट ने सभा को भंग करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


इसकी कापी सभी बैंकों और सभा से संबंधित विभागों को दे दी गई है। अब सभा का कार्य प्रशासक के सहारे चलेगा। सभा में लगभग दस हजार सदस्य हैं। सभा ने लगभग सवा सौ करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऑडिट में खुलासा हुआ कि इस दौरान 33 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार कर दिया गया। इसके बाद सभा सचिव सहित प्रबंधन समिति के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। 

सहकारी सभाएं कार्यालय बिलासपुर में कार्य को चलाने के लिए एक नई प्रबंधन समिति का गठन कर दिया गया। इस पर सभा सचिव और पूर्व में रहे एक सदस्य ने चुनौती दी थी। अब यह फैसला आया है कि वर्तमान कमेटी को भंग कर कार्य प्रशासक के हवाले कर दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें