फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के कुफरी, नारकंडा में सीजन का पहला हिमपात, पहाड़ियों पर बिछी सफेद चादर

Thu, 15 Nov 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
snowfall
विज्ञापन

जिला शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी, फागू, नारकंडा और खड़ापत्थर में बुधवार रात सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। हिमाचल के पहाड़ों पर तीन दिनों से रुक-रुककर बर्फबारी के बीच मनाली में भी सीजन का पहला हिमपात हो गया है।

विज्ञापन


पर्यटन नगरी मनाली में हल्का हिमपात हुआ है। बर्फ के फाहों में पर्यटकों ने देर शाम तक लुत्फ उठाया। इसी बीच, रोहतांग समेत प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में तीसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा।

शिमला के अतिरिक्त प्रदेश के कई इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम के इस बदले मिजाज के चलते प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में प्रदेश के चार शहरों में तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। केलांग में -3.3, मनाली में -1.2, कल्पा में -0.8 और कुफरी में -0.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी शिमला में भी न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें