भाजपा नेता आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में डिजाइनर सूट पहनकर जा रहे: नेगी
जगत सिंह नेगी ने भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा नेता आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में डिजाइनर सूट पहनकर जा रहे हैं और केवल बोलते हैं, करते कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को जंजैहली तक पहुंचने में आठ दिन लगे। नेगी ने बताया कि 1,200 से ज्यादा मकानों को आंशिक और पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचा है।