फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए रूप में नजर आएगा शिमला का मालरोड

Wed, 05 Nov 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिल्स क्वीन का मालरोड जल्द ही नए और आकर्षक रूप में नजर आएगा। ब्यूटीफिकेशन ऑफ मालरोड प्रोजेक्ट का पहला चरण शुरू हो चुका है। पहले चरण में शिल्ली चौक के पास रेन शेल्टर और होटल क्लार्क के पास पॉज प्वाइंट बनाने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


रेन शेल्टर दिखने में सुंदर और आकर्षक लगे, इसके लिए इनका निर्माण पहाड़ी शैली में होगा। पर्यटन विभाग एशियन डेवलपमेंट बैंक की मदद से मालरोड के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। प्रोजेक्ट पर 30 करोड़ लागत आएगी। दो साल में प्रोजेक्ट पूरा होगा। पहले चरण में शिल्ली चौक स्थित लेबर हॉस्टल के पास रेन शेल्टर का निर्माण किया जा रहा है।

होटल क्लार्क के पास पॉज प्वाइंट का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। यहां लोगों के बैठने के लिए आकर्षक बैंच लगाए जाएंगे। दूसरे चरण में केंद्रीय तारघर, स्कैंडल प्वाइंट, टाउन हाल और शेरे पंजाब के पास रेन शेल्टर बनाए जाएंगे। रेनशेल्टर के अतिरिक्त डक बनाने के लिए खुदाई का काम भी शुरू हो गया है। सड़क किनारे वी और यू आकार की नालियां बनेंगी। नालियों से पानी बाहर नहीं बहेगा। प्रोजेक्ट के तहत माल रोड पर रेलिंग, बैंच, दीवारों पर नक्काशी, पार्क और एलईडी लाइटें लगाने का काम होगा।
विज्ञापन


पॉज प्वाइंट का काम शुरू
ब्यूटीफिकेशन ऑफ मालरोड प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शिल्ली चौक के पास रेन शेल्टर और होटल क्लार्क के पास पॉज प्वाइंट बनने का काम चल रहा है।
-देवेंद्र सिंह मधैईक अधिशासी अभियंता, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट

पत्थरों से बनेंगे यहां बैंच
सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे पॉज प्वाइंट पर लोहे के बैंचों के स्थान पर पत्थर के बैंच लगेंगे। बैंच पत्थर के होंगे बावजूद इसके इन पर बैठना आरामदायक होगा। प्रोजेक्ट के तहत रिज मैदान को रिसरफेस किया जाएगा। रिज पर उच्च घनत्व युक्त मेकाडेम तारकोल के साथ रिसरफेस किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें