फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरों ने पीएम मोदी को भेजीं दुकानों की चाबियां

Wed, 30 Mar 2016 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारियों ने अपनी दुकानों की चाबियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दी हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बीते एक महीने से लामबंद सर्राफा कारोबारियों ने अपनी दुकानों की चाबियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दी हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला के सीटीओ चौक में जुटे सर्राफा कारोबारियों ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को दुकानों की चाबियां भेजीं। कारोबारियों ने प्रधानमंत्री को पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन


इसमें कहा कि वित्त मंत्रालय के रवैये से कारोबार करना मुश्किल हो गया है। प्र्रधानमंत्री से आह्वान किया कि अब देश के सर्राफा कारोबारियों को सिर्फ आपसे उम्मीद है। सर्राफा कारोबारियों ने दुकानों की चाबियां भेज कर प्रधानमंत्री से दुकानें चलाने की अपील की है। हिमाचल में बीते 29 दिन से प्रदेश में सर्राफा बाजार बंद हैं। प्रदर्शन करने के अलावा कारोबारी चक्का जाम और रेल रोक कर अपना विरोध जता चुके हैं।

ज्वेलर्स एसोसिएशन के महासचिव अतुल टांगरी ने बताया कि आम बजट में सोने के गहनों पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाने का सर्राफा कारोबारी विरोध कर रहे हैं। इस दौरान ज्वेलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुफल सूद, शिमला इकाई के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष गोपाल वैद, पवन कुमार, विक्रम वर्मा, सौरभ कपूर, सौरभ सूद, नितिन कुमार, राकेश सोनी, कपिल महाशय, सचिन वर्मा, रमन जैन और महेश बिंदल सहित कई अन्य सर्राफा कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज भाजपा विधायकों को सौंपेंगे ज्ञापन
सर्राफा कारोबारी बुधवार को शिमला में भाजपा के विधायकों से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। ज्वेलर एसोसिएशन के महासचिव अतुल टांगरी ने बताया कि भाजपा विधायकों से केंद्र सरकार से एक्साइज ड्यूटी में छूट देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें