फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: विद्यार्थियों ने पहाड़ी टोपी और बास्केट पहन ली डिग्री और मेडल

Sat, 15 Oct 2022 07:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ऊना

सार

 ट्रिपल आईटी ऊना ने स्थायी परिसर में दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में इसरो के पूर्व अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के पूर्व सचिव डॉ. के सिवन मुख्यातिथि थे। पांचवें दीक्षांत समारोह में कुल 130 प्रशिक्षुओं को डिग्रियां दी गईं, जबकि नौ को मेडल दिए गए। 
विज्ञापन
ट्रिपल आईटी में इसरो के पूर्व अध्यक्ष ने नवाजे विद्यार्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना के सलोह स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) के पांचवें दीक्षांत समारोह में पासआउट विद्यार्थियों ने पहाड़ी टोपी और बास्केट पहनकर डिग्री और मेडल लिए। शनिवार को ट्रिपल आईटी ऊना ने स्थायी परिसर में दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में इसरो के पूर्व अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के पूर्व सचिव डॉ. के सिवन मुख्यातिथि थे। पांचवें दीक्षांत समारोह में कुल 130 प्रशिक्षुओं को डिग्रियां दी गईं, जबकि नौ को मेडल दिए गए। डॉ. के सिवन ने युवा पीढ़ी को विश्व स्तर पर राष्ट्र को ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एक निश्चित मापदंड के पालन के लिए संदेश दिया।

विज्ञापन


इनमें व्यक्तिगत भय पर विजय प्राप्त करना, एकीकृत दृष्टिकोण मानसिकता के साथ अपने संभावित क्षेत्र में नया जोखिम लेना, नवाचार शामिल हैं। कहा कि असफलता से डरो मत, लेकिन असफलता से सीखने के लिए साहसी बनो। उन्होंने आह्वान किया कि नए उद्योग खोलें। अगर यह ऊना में भी खोले जाएंगे तो वह सभी स्टार्ट-अप उद्योगों को खोलने के लिए आएंगे। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के सदस्यों, वित्त समिति और आईआईआईटी ऊना के सीनेट सदस्यों ने संस्थान के संस्थापक निदेशक प्रो. एस. सेल्वकुमार की उपस्थिति में की। 

दीक्षांत समारोह में निदेशक प्रो. एस सेल्वकुमार ने बताया कि कैंपस और ऑफ कैंपस भर्ती प्रक्रिया में 36 कंपनियों ने प्रशिक्षुओं की भर्ती की है। उच्चतम पैकेज साला 47 लाख और औसत पैकेज 12.06 लाख रुपये सालाना रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान ने कई संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। संस्थान इस शैक्षणिक वर्ष में नैनो टेक्नोलॉजी में प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना के लिए जॉर्जिया टेक, अटलांटा, यूएसए के साथ सहयोग करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें